हल्द्वानी, फरवरी 23 -- हल्द्वानी। इनरव्हील क्लब राइजिंग स्टार हल्द्वानी ने सोमवार को सेवालय समिति के बच्चों के साथ होली समारोह मनाया। क्लब सदस्यों ने बच्चों के साथ रंगों की खुशियां साझा कीं और उन्हें रंग, पिचकारियां, गुजिया, पानी के गुब्बारे और फूड स्नैक्स वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था। क्लब का उद्देश्य पर्व के माध्यम से इन बच्चों के जीवन में आनंद, अपनापन और प्रोत्साहन का संदेश देना रहा। इस दौरान इनरव्हील क्लब राइजिंग स्टार के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...