हल्द्वानी, दिसम्बर 25 -- हल्द्वानी। भारत विकास परिषद, हल्द्वानी की ओर से गुरुवार को कठघरिया स्थित दिव्यांग बच्चों की संस्था सेवालय में एक विशेष सहायता शिविर लगाया गया। इसका शुभारंभ क्षेत्रीय वित्त सचिव राजेंद्र कुमार गुप्ता, भवानी शंकर नीरज, शाखा अध्यक्ष दीपक बख्शी व सचिव डॉ. निधि अग्रवाल ने किया। संस्था के 30 दिव्यांग बच्चों को व्हीलचेयर, वॉकर और ट्रैकसूट वितरित किए गए। यहां जितेंद्र साहनी, डॉ. अभिषेक मित्तल, एकता अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...