बहराइच, अप्रैल 24 -- बहराइच 24 अप्रैल। जिला सेवायोजन कार्यालय, माडल कॅरियर सेंटर बहराइच के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन, जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में किया जा रहा है। जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के पांच कंपनियों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। इच्छुक अभ्यर्थी हाईस्कूल, इण्टरमीडियट, स्नातक परास्नातक, आईटीआई डिप्लोमा एवं कौशल प्रशिक्षित आदि योग्यताधारी अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर अपना पंजीयन करा लें। इच्छुक कम्पनियों में अपनी शैक्षिक योग्यतानुसार अपना आवेदन कर सकते हैं। सुबह 10 बजे से अपने समस्त शैक्षिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्रों/छाया प्रतियों सहित पुरुष, महिला अभ्यर्थी प्रतिभाग करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.