नई दिल्ली, जनवरी 4 -- इस साल अग्निवीरों के पहले बैच का सेवाकाल खत्म होगा और हजारों अग्निवीर बाहर हो जाएंगे। उसके बाद उनमें से 25 फीसदी को वापस सेना में लिया जाएगा। हालांकि, यह स्पष्ट किया गया है यदि इस अवधि में कोई अग्निवीर विवाह कर लेता है तो वह स्थायी सैनिक के लिए अयोग्य माना जाएगा। तीनों सेनाओं में अस्थायी सैनिक यानी अग्निवीर योजना 2022 में शुरू की गई थी। इनका सेवाकाल चार साल रखा गया है। इस हिसाब से तीनों सेना के 20 हजार से ज्यादा अग्निवीर जून-जुलाई में बाहर आएंगे। इसके बाद उनके चार साल के कार्यकाल और एक परीक्षा के आधार पर 25 फीसदी का स्थार्स सैनिक के रूप में चयन किया जाएगा। हाल में सेना ने स्पष्ट किया है कि सेवाकाल के दौरान अग्निवीर को विवाह करने की अनुमति नहीं है। इसके बाद जब वे एग्जिट हो जाएंगे तो तुरंत विवाह नहीं कर पाएंगे। यदि वे ...