मथुरा, जनवरी 16 -- नगर के सप्त देवालयों में शामिल ठाकुर राधा दामोदर मंदिर में चल रहे आचार्य निर्मल चंद्र गोस्वामी के त्रिदिवसीय तिरोभाव महोत्सव के समापन दिवस पर अनेकों धार्मिक आयोजन किए गए। ठाकुरजी को छप्पन भोग निवेदित करने के साथ नवीन वस्त्र धारण कराए गए। आचार्य निर्मल चंद्र गोस्वामी की समाधि स्थल पर राधाकुंड से साधुओं और संतों ने सूचक गायन कर निर्मल चंद्र गोस्वामी महाराज को याद किया। मंदिर के सेवायत आचार्य करुण गोस्वामी ने कहा कि आचार्य निर्मल चंद्र गोस्वामी सेवाभावी व्यक्तित्व थे। आचार्य कृष्ण बलराम गोस्वामी, आचार्य पूर्ण चंद्र गोस्वामी महाराज ने कहा कि आचार्यश्री के अनुसार हमें सदैव ही अपने ठाकुरजी की सेवा करनी चाहिए है। वह कहा करते थे कि हमको सामाजिक कार्यों में भी सेवारत रहना चाहिए। असहाय निर्धन एवं जरूरतमंद लोगों के लिए कार्य करना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.