सहारनपुर, दिसम्बर 30 -- महानगर के मोहल्ला पंतनगर निवासी सेवानिवृत्त पशु चिकित्सक प्रेमचंद गुप्ता (81) की संदिग्ध हालात में हुई मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि बेटे के ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा की गई हाथापाई के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी और कुछ ही देर में जान चली गई। वहीं, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत की वजह से हार्ट अटैक बता रही है। मूल रूप से बागपत जिले के बड़ौत निवासी प्रेमचंद गुप्ता पिछले कई वर्षों से कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला पंतनगर में परिवार के साथ रहते थे। उनके भाई डॉ. दिनेश बंसल ने बताया कि प्रेमचंद गुप्ता के बेटे परम और उसके ससुराल पक्ष के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। परम नशे का आदी है और बीते कई महीनों से एक नशामुक्ति केंद्र में भर्ती है। इसी विवाद को लेकर सोमवार दोपहर बाद बेट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.