सासाराम, जनवरी 28 -- सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नासरीगंज के वार्ड संख्या पांच स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय नासरीगंज में मंगलवार को शिक्षिका पुष्पा कुमारी को सेवानिवृत होने पर सम्मान समारोह आयोजित कर विदाई दी गई। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। विदाई समाहरोह के दौरान शिक्षिका काफी भावुक हो गई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो. जावेद ने शिक्षिका के कार्यकाल की सराहना की। कहा कि उन्होंने विद्यालय के शैक्षिक विकास में अपना महत्वूपर्ण योगदान दिया है। इनके कार्यकाल से हम सभी को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। साथ ही उनके स्वास्थ्य की कामना की। विदाई समारोह के दौरान विद्यालय के बच्चों के साथ सभी शिक्षकों की आंखे नम हो गई। मौके पर मुख्य पार्षद शबनम आरा, उप मुख्य पार्षद कलावती देवी, मो. गुफरान कुरैशी, बिहारी प्रसाद, उमा कुमारी, ...