पलामू, दिसम्बर 7 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर के सिंगरा खुर्द मोहल्ला स्थित कन्या मध्य विद्यालय से 30 नवंबर को सेवानिवृत हुए प्रधानाध्यापक सह मेदिनीनगर सदर प्रखंड के व्ययन एवं निकासी पदाधिकारी(डीडीओ) वीरेंद्र कुमार द्विवेदी को शिक्षकों ने रविवार को विदाई दी। शहर के सुदना स्थित राजकीय मध्य विद्यालय के सभागार में आयोजित विदाई समारोह की अध्यक्षता शिक्षक परशुराम तिवारी व संचालन शिक्षिका पूजा सिन्हा ने किया। प्रखंड की ओर से विनय मांझी ने मानपत्र पढ़ा और एक शिक्षक व पदाधिकारी के रूप में उनके कार्यकाल को शानदार व प्रेरक बताया। शिक्षक-शिक्षिकाओं व शुभचिंतकों ने उन्हें फूल-मालाओं व उपहार भेंट किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित सेवानिवृत्त अंचलाधिकारी संतोष शुक्ला ने वीरेंद्र कुमार द्विवेदी के कार्य व व्यवहार की चर्चा करते हुए उसे प्रेरक बताय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.