गढ़वा, सितम्बर 7 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। सेवानिवृत्त सेलकर्मी सह भारतीय मजदूर संघ बीएमएस के यूनियन नेता 71 वर्षीय शंभु सिंह का शुक्रवार की रात निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। अपने बेटे डॉ सतीश सिंह के यूपी के अलीगढ़ स्थित आवास पर रहते थे।जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। वह अपने जीवनकाल में मजदूरों की समस्याओं को लेकर हमेशा अग्रिम पंक्ति में रहे। सेल की खदानों में श्रमिकों के हक के लिए उन्होंने कई बार प्रबंधन के खिलाफ लंबा आंदोलन किया। संघर्ष के कारण उन्हें सस्पेंड भी होना पड़ा। उससे उनकी छवि मजदूर हितैषी नेता के तौर पर बनी रही। वह सिर्फ मजदूर आंदोलन में ही नहीं बल्कि उन्होंने राजनीति में भी सक्रिय भागीदारी निभाई। भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से उन्होंने 1985 व 1990 में भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा। भले ही उन्हें सफलता नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.