गढ़वा, सितम्बर 8 -- कांडी। प्रखंड अंतर्गत लमारी कला संकुल स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोसांग के सहायक अध्यापक अशोक राम को सेवानिवृति के बाद सोमवार को विद्यालय से भावभीनी विदाई दी गई। उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोसांग में आयोजित विदाई सह सम्मान समारोह में बोलते हुए मुख्य अतिथि खुटहेरिया पंचायत की मुखिया अनिता देवी ने कहा कि अशोक राम की सेवा को यह विद्यालय याद रखेगा। उनकी प्राथमिक स्तर के कक्षाओं के बच्चों को पढ़ाने की शैली अलग थी। बच्चे घुल मिलकर रहते थे। उनके 20 वर्षो के सेवाकाल को यह विद्यालय हमेशा याद रखेगा। उप मुखिया अतीस कुमार सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में पूर्व मुखिया संपतिया कुंवर, हेडमास्टर गोविंद राम, सहायक शिक्षक अभय कुमार दुबे, शम्भू प्रसाद, रंजय कुमार, देव मूरत राम सहित अन्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...