हजारीबाग, अगस्त 31 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश सेवानिवृत सहायक अध्यापक संघ की बैठक रविवार को विष्णुगढ़ इंटर कॉलेज परिसर में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष तापेश्वर प्रसाद बर्मन ने की। संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज नारायण यादव ने किया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार सेवानिवृत सहायक अध्यापकों की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है। सेवानिवृति के बाद सहायक अध्यापकों को न तो सेवानिवृति का लाभ मिलता है और न पेंशन उपलब्ध दिया जा रहा है। इससे उनके समक्ष गंभीर आर्थिक समस्या खड़ी होती है। जो सहायक अध्यापक अपना पूरा जीवन शिक्षा को समर्पित कर देता है। वे जीवन के अंतिम क्षणों में अपने आप को असहाय महसूस करते हैं। ऐसे में सरकार को सेवानिवृत सहायक अध्यापकों की सुध लेनी चाहिए। उन्हें सेवानिवृति लाभ के साथ-साथ सम्मानपूर्वक उचित पेंशन राशि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.