अररिया, जनवरी 31 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नगर पंचायत नरपतगंज के मध्य विद्यालय मधुरा अनुसूचित विद्यालय की प्रधान शिक्षिका पूनम देवी का सेवानिवृत होने के बाद शनिवार को भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। उनके सम्मान में स्कूली बच्चों ने भी उन्हें भावभिनी विदाई दी। इस मौके पर प्रखंड क्षेत्र से बड़ी संख्या में शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं शिक्षकों ने भी वहां पहुंचकर फूल बुके अंगवस्त्र आदि देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्य पार्षद सन्नू कुमारी ने कहा कि 1989 में वह इस विद्यालय में प्रतिनियुक्ति हुई। उसके बाद लगातार 37 वर्षों तक शिक्षिका के रूप में बच्चों को पठन-पाठन में अहम भूमिका निभाई। आज उनके पढ़ाए हुए बच्चे देश दुनिया में अपनी नाम रौशन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे अपने जीवन काल में शिक्षा को लेकर काफी गंभीर रही तथा नियमित स्कूल जाना एवं बच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.