नोएडा, फरवरी 20 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल ने महिला पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि रुपये लेने के बाद महिला फ्लैट की रजिस्ट्री नहीं कर रही। न्यायालय ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। गुरुग्राम के रहने वाले सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल शंभू नाथ ठाकुर ने न्यायालय को बताया कि करीब दो साल पहले एक प्रॉपर्टी डीलर के माध्यम से उनकी मुलाकात समीना अहमद और सौरभ से हुई। आरोप है कि महिला समीना ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के गुरजिंदर विहार में उनका एक फ्लैट है। महिला ने फ्लैट को बेचने की इच्छा जाहिर की। इस बीच प्रॉपर्टी डीलर के माध्यम से लेफ्टिनेंट कर्नल और महिला के बीच डेढ़ करोड़ रुपये में फ्लैट का सौदा तय हो गया। लेफ्टिनेंट कर्नल ने बताया कि उन्होंने महिला को बतौर बयान कुछ राशि दे दी। इसके बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.