बदायूं, अक्टूबर 3 -- उझानी। 24 साल देश सेवा करने के बाद सेवानिवृत हुए फौजी का ग्रामीणों ने 20 से अधिक ट्रैक्टरों के साथ गांव से शहर तक तिरंगा यात्रा निकालकर गर्मजोशी से स्वागत किया। सेवानिवृत फौजी वेदपाल कश्यप ने लोगों का अभिवादन करते हुए कहा कि सेवानिवृति एक व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि वह 11 सितंबर 2001 को सेना में भर्ती हुए थे। पहली पोस्टिंग गंगानगर (राजस्थान) में हुई थी। 2013 में यूएन मिशन कमांडो का हिस्सा रहे। 2015 से 17 तक राष्ट्रीय राइफल श्रीनगर में तैनाती रही। 30 सितंबर 2025 अहमदनगर महाराष्ट्र से सेवानिवृत हुए। स्वागत रैली में प्रधान महेंद्र पाल कश्यप, हेमेंद्र कश्यप, प्रवेश शर्मा, अंगद सिंह, विजय सिंह, श्यामलाल आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.