कोडरमा, अप्रैल 5 -- मरकच्चो निज प्रतिनिधि। पंचायत सचिव सुनील कुमार सिंह के सेवानृवित होने के बाद घर लौटने पर ग्रामीणों ने मरकच्चो ब्लॉक चौक पर उनका भव्य स्वागत किया। श्री सिंह डोमचांच ब्लॉक में पंचायत सेवक के पद पर कार्यरत थे। डोमचांच प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें विदाई दी गयी। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी। अपने गांव मरकच्चो आने पर शाम को बड़ी संख्या में ग्रामीण ब्लॉक चौक पहुंच कर स्वागत किया। लोगों ने गाजे-बाजे के साथ फूल माला से लादकर ससम्मान उन्हें घर ले गए। मौके पर प्रमुख विजय कुमार सिंह,मुखिया रणजीत सिंह,रविंद्र पांडेय, शिक्षक अशोक राम,सुरेन्द्र प्रताप सिंह,सतीश सिंह,प्रयाग महतो,सोनू सिंह,बीरेंद्र सिंह,अवधेश सिंह,सिकंदर कुमार वर्मा,प्रदीप सिंह,संजय सिंह,शिवशंकर यादव,शंभु शरण सिंह,संतोष सिंह,स...