गढ़वा, दिसम्बर 19 -- मझिआंव। प्रखंड क्षेत्र के आछोडीह गांव निवासी सह सेवानिवृत्त पंचायत सचिव 90 वर्षीय राज किशोर दुबे का निधन गुरुवार सुबह 10 बजे हो गया। उनके निधन की सूचना पाकर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि सहित अन्य लोग उनके घर जाकर परिजनों को ढांढ़स बंधाया। संस्कार मझिआंव कोयल नदी के राधा कृष्ण मंदिर श्मशान घाट पर किया गया। बड़ पुत्र अनिल दुबे ने मुखाग्नि दी। मौके पर छोटा पुत्र सह सहायक प्राचार्य सुनिल कुमार दुबे, राधा कृष्ण मंदिर के महंत केशव नारायण दास, पुजारी अनिल पाठक, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि प्रेम शंकर दुबे उर्फ मुन्ना दुबे, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि आनंद कुमार दुबे, रमाकांत तिवारी सहित अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...