साहिबगंज, फरवरी 2 -- साहिबगंज। जिला भूतपूर्व सैनिक संघ के सदस्य सेवानिवृत नायक जफार का निधन शनिवार को हो गया। उनके निधन से जिला भूतपूर्व सैनिक संघ के पदाधिकारी व सदस्यों ने गहरा दुख प्रकट किया। संघ की ओर से उन्हें राष्ट्रीय सम्मान के रूप उनके परिजनों को राष्ट्रीय ध्वज भेंट किया। मौके पर संघ के संरक्षक सुबेदार मेजर एनएन साह, उपाध्यक्ष सुबेदार जीके गिरी, हवलदार विनोद साह, नायक अमित तोदी, नायक अनिल समेत आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...