सहरसा, जनवरी 2 -- पतरघट। पतरघट थाना में विदाई समारोह आयोजित कर दो सेवानिवृत्त गृह रक्षक को विदाई किया। विदाई समारोह के दौरान थाना अध्यक्ष शशि कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों ने सेवानिवृत्त गृहरक्षक प्रकाश महतो एवं चतुर्भुज पंडित को अंगवस्त्र एवं श्रीमद्भागवत गीता देते सम्मानित किया। थाना अध्यक्ष ने कहा कि प्रकाश महतो एवं चतुर्भुज पंडित ने अपने चार दशक लंबे सेवाकाल में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं अनुशासन के साथ पुलिस विभाग की सेवा की। कानून-व्यवस्था बनाए रखने में उनकी भूमिका सराहनीय रही है। इस मौके पर पुअनि दुर्गेश कुमार, निधि गुप्ता, दयानंद सिंह, नंदन कुमार, राजकिशोर प्रसाद,पीटीसी धर्मवीर चौधरी, थाना लेखक त्रिलोकी नाथ यादव सहित मुखिया प्रतिनिधि अमीत कुमार मौजूद थें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.