बिहारशरीफ, दिसम्बर 4 -- फोटो : सदर कुमकुम : सदर अस्पताल सभागार में गुरुवार को विदाई समारोह में शामिल सिविल सर्जन डॉ. संजय कुमार व अन्य। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। सदर अस्पताल सभागार में गुरुवार को सेवानिवृत डॉ. कुमकुम को विदाई दी गई। विदाई समारोह में सिविल सर्जन डॉ. संजय कुमार ने कहा कि नौकरी में यह सामान्य प्रक्रिया है। चिकित्सा सेवा के साथ ही उन्होंने कुशल प्रशासक की जिम्मेदारी भी बेहतर तरीके से निभाई। मौके पर डीपीएम श्याम कुमार निर्मल, उपाधीक्षक डॉ. राजीव रंजन, डॉ. विश्वजीत कुमार, डॉ. रोहित अमर, अमरेश कुमार, नदीम कुमार, उज्जवल कुमार व अन्य ने उनकी लंबी आयु की मंगलकामना करते हुए शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...