बोकारो, जनवरी 6 -- बोकारो, प्रतिनिधि। जिला आयुष चिकित्सालय के योग भवन में आयुष चिकित्सकों ने सेवानिवृत प्रधान सहायक चंद्रभूषण राय को गुलदस्ता व माला पहना कर विदाई दी। मौके पर जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शिव शंकर पांडेय सहित अन्य चिकित्सक व कर्मी मौजूद थे। जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी पांडेय ने कहा कि प्रधान सहायक चंद्रभूषण ने सेवाकाल के दौरान अपने दायित्वों का पूरी गंभीरता से पालन किया। समय पर अपने कार्यालय पहुंचना और अपने कार्यों को ईमानदारी पूर्व निर्वहन करना इनकी विशेषता रही है। कार्यालय में कम कर्मियों के रहने के बावजूद भी उन्होंने सभी काम को समय निष्पादित किया। इनकी कार्यशैली से सभी को प्रेरणा लेने की जरूर है। उन्होंने सभी चिकित्सकों व अन्य कर्मियों के साथ एक परिवार की तरह काम किया है। संचालन जिला नोडल पदाधिकारी डॉ एके प्रसाद ने ...