बदायूं, नवम्बर 7 -- सहसवान। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सौरभ महेश्वरी के पिता रमाकांत माहेश्वरी 85 वर्ष का निधन हो गया रमाकांत के निधन पर भाजपा जिला अध्यक्ष से लेकर गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। परिवहन निगम के रिटायर्ड कैशियर रमाकांत निवासी मोहल्ला बजरिया पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। गुरुवार की सुबह अंतिम सांस ली। सेवानिवृत के बाद पालिका गेट के बराबर बर्तन की दुकान पर अपना काफी समय देते थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...