गोरखपुर, जनवरी 30 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। 'साथी हाथ बढ़ाना' कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में नगर निगम कर्मचारी समन्वय समिति की बैठक में अहम निर्णय लिया गया। समन्वय समिति की पुरजोर मांग पर नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने घोषणा किया कि सेवानिवृत कर्मचारियों को आउटसोर्सिंग कर्मचारी के रूप में अब नियुक्ति नहीं मिलेगी। बल्कि नए लोगों को आवश्यकतानुसार उनकी योग्यता देखते हुए नियुक्त किया जाएगा। यह भी निर्णय हुआ कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बीमा संबंधी प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण किया जाएगा। सेवानिवृत्ति की तिथि पर ही समस्त देयकों के भुगतान की प्रक्रिया के लिए उनकी सेवानिवृति के तीन माह पूर्व से ही तैयारी की जाएगी। बैठक में यह भी निर्णय हुआ कि स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों को ...