बस्ती, जनवरी 9 -- बस्ती। नगर पालिका परिषद ने पांच सेवानिवृत्त कर्मचारियों से सरकारी आवास खाली कराने की कवायद तेज कर दी है। जलकल परिसर और मंगला काली मंदिर के पास स्थित आवासीय कॉलोनी में कई सेवानिवृत्त कर्मचारी वर्षों से कब्जा जमाए हुए हैं। इन आवासों को खाली कराने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने नोटिस जारी करने के साथ ही बिजली कनेक्शन काटने की तैयारी कर ली है। तत्कालीन अधिशासी अधिकारी द्वारा पहले भी इन कर्मचारियों को आवास खाली करने के नोटिस भेजे जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद कब्जा बरकरार है। वर्तमान अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता ने बताया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पुनः नोटिस भेजा गया है। साथ ही, परिसर में अवैध रूप से चल रहे विद्युत कनेक्शन को विच्छेदित करने के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है। इस टीम में अवर अभियंता (निर्माण) अर्पित निगम, अ...