मेरठ, दिसम्बर 19 -- लोहियानगर थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर निवासी सेवानिवृत कर्नल की बेटी का दहेज के लिए पति व ससुरालियों ने उत्पीड़न किया। उससे 20 लाख रुपये की मांग की। विरोध करने पर मारपीट की व बेटे संग घर से निकाल दिया। एसएसपी के आदेश पर आरोपी पति, सास, जेठ व ननंद के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई। शास्त्रीनगर एस ब्लाक निवासी हेमलता ने बताया कि उसके पिता सेवानिवृत कर्नल सवाई सिंह है। 6 नवंबर 2011 को उसकी शादी साहिबाबाद निवासी जयवर्धन चौहान से हुई थी। आठ लाख रुपये नकद, आई-20 कार समेत काफी सामान दिया गया। उससे 20 लाख रुपये की मांग की जाने लगी। जेवरात, नकदी व अन्य सामान भी कब्जा लिया। उधर, लोहियानगर थाना प्रभारी योगेश चंद गौतम ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.