मिर्जापुर, जनवरी 21 -- मड़िहान। थाना क्षेत्र के पटेवर गांव में मंगलवार की रात सेवानिवृत्त होमगार्ड के घर में घुसे चोरों ने 15000 नकदी समेत लाखों रुपये मूल्य के आभूषण पर हाथ फेर दिया l सूचना पर पंहुची पीआरबी पुलिस मौका मुआयना वापस लौट गई । पटेवर गांव निवासी सेवानिवृत्त होमगार्ड मारकंडे सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात परिवार के लोग अपने अपने कमरे में सो रहे थे l घर के पीछे के दरवाजे से कुंडी तोड़कर बहु के कमरे में घुसे चोरों ने 15000 नकद समेत पत्नी व बहु के लाखों रुपये मूल्य के जेवरात उठा ले गए l खट खुट की आवाज सुनकर बहु की नींद खुल गई l चोर को सामने खड़े देख वह डर गई l जब तक वह कुछ समझ पति चोर कमरे के बाहर निकलकर भाग निकला l रात में ही सूचना पर पहुंची पीआरबी पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...