प्रयागराज, सितम्बर 27 -- उत्तर मध्य रेलवे प्रमोटी ऑफिसर एसोसिएशन की ओर से शनिवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में बैठक हुई। इस दौरान बताया गया कि संतोष वाजपेई (भूतपूर्व डब्ल्यूएसओ) और केएल जायसवाल (डीपीओ) को 30 सितम्बर को सेवानिवृत्त के दिन संगठन की ओर से सम्मानित किया जाएगा। बैठक में यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया कि प्रमोटी अधिकारियों के लिए डीपीसी समय पर आयोजित न होने से अधिकारियों में गहरी नाराजगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...