मेरठ, मार्च 1 -- पीडब्लयूडी से सेवानिवृत्त होने पर पैरालंपिक खिलाड़ी प्रीति पाल के दादा ऋषिपाल सिंह का अधिकारियों एवं लोगों ने जोरदार सम्मान किया। मूलरूप से मुजफ्फरनगर के हाशिमपुरा निवासी ऋषिपाल सिंह वर्तमान में शिवलोक कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह पिछले 38 वर्षों से पीडब्लयूडी मेरठ में नौकरी कर रहे थे। उनकी पोती प्रीति पाल ने कुछ समय पूर्व पेरिस में हुए पैरालंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया था। शुक्रवार को ऋषिपाल सिंह के सेवानिवृत्त होने पर पीडब्यूडी ऑफिस में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पीडब्लयूडी अधिकारी अधिशासी अभियंता शैलेंद्र सिंह गाजियाबाद, एई रहीश अहमद, जेई तेज सिंह और सुमित सिंह ने ऋषिपाल सिंह को सम्मानित करते हुए विदाई दी। इसके बाद शिवलोक कॉलोनी में लोगों ने ऋषिपाल सिंह का स्वागत किया। सरोज देवी, अनिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.