मधेपुरा, फरवरी 1 -- कुमारखंड,निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित सिंहेश्वर मध्य विद्यालय कुमारखंड के प्रखंड शिक्षक राजकिशोर प्रसाद यादव की सेवानिवृत्त होने पर स्कूल परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय की एचएम संगीता कुमारी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मौके पर प्रभारी बीईओ किशोर भास्कर, शिक्षक संघ के प्रमंडलीय उपाध्यक्ष रामविलास कुमार, बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष भुवन कुमार, प्राथमिक शिक्षक संघ अंचल सचिव संजीव कुमार सुमन, प्रारंभिक शिक्षक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष जयप्रकाश यादव सहित स्कूल के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने सेवानिवृत्त शिक्षक को अंग वस्त्र, पाग, शॉल, चादर व बुके भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान बीईओ श्री भास्कर ने कहा कि हर नौकरी में एक दिन यह समय सबके लिए आता है। बावजूद आज का यह क्षण अप...