भागलपुर, फरवरी 4 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि ललमटिया थाना परिसर में बुधवार देर शाम नाथनगर के तीन थाना क्षेत्र के सेवानिवृत्त सर्किल इंस्पेक्टर मार्कण्डेय सिंह के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। उन्हें मौजूद पुलिस पदाधिकारियों ने पुष्प माला, बुके व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। ललमटिया थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने बताया कि सर्किल इंस्पेक्टर मार्कण्डेय सिंह ने दिसंबर 2022 में नाथनगर अनुमंडल में सर्किल इंस्पेक्टर के पद पर योगदान दिया। मौके पर नगर डीएसपी-2 राकेश कुमार, नाथनगर इंस्पेक्टर राजीव रंजन सिंह, ललमटिया थानाध्यक्ष दीपक पासवान, मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष सफदर अली, समाजसेवी संजय कुमार यादव सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.