हापुड़, अप्रैल 6 -- हाफिजपुर क्षेत्र के गांव उबारपुर में रविवार को भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) से पुलिस महानिरीक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए आनंद पाल सिंह का ग्रामीणों ने स्वागत सम्मान किया। जिला पंचायत सदस्य सिमरन चौधरी ने बताया कि आनंद पाल सिंह को उनकी सेवाओं पर राष्ट्रपति पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है। उनके पिता ने भी सेना में कैप्टन के पद पर रहकर देश की सेवा की थी। उनकी बेटा अपेक्षा चौधरी उत्तर प्रदेश पुलिस में डीएसपी पद पर सेवाएं दे रही हैं। इस मौके पर अशोक कुमार, अजय शर्मा, विजय राव रावत, संदीप चौधरी, संतपाल चौधरी, अरुण चौधरी, विकास चौधरी, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.