कानपुर, दिसम्बर 30 -- पुखरायां, संवाददाता। कानपुर-झांसी रेलवे रूट के पुखरायां रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक के पद पर तैनात नरेंद्र कुमार वर्मा के सेवानिवृत्त होने पर मंगलवार को देर शाम उनके सहयोगी कर्मचारियों ने एक समारोह आयोजित किया, जिसमें उन्हें समस्त कर्मचारियों ने उपहार भेंट कर भावभीनी विदाई दी। कानपुर देहात के अमृत रेलवे स्टेशन में शुमार पुखरायां रेलवे स्टेशन पर 2017 से तैनात हुए स्टेशन अधीक्षक नरेंद्र कुमार वर्मा अपनी अधिवर्षता आयु पूरी करने पर 30 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो गए। स्टेशन पर कार्यरत सभी विभागों से संबंधित कर्मचारियों ने मंगलवार को उनके सम्मान में एक समारोह आयोजित किया। सेवानिवृत्त स्टेशन अधीक्षक देवेंद्र सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और स्टेशन अधीक्षक केके दीक्षित ने संचालन किया। सभी कर्मचारी और अधिकारियों ने सेवानि...