फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 5 -- फर्रुखाबाद कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के शीशमबाग निवासी पूर्व सैनिक सतेन्द्र सिंह के साथ दो युवकों ने मारपीट की पूर्व सैनिक की पत्नी ने पुलिस को तहरीर दी आरोप है कि 3 दिसंबर की दोपहर करीब 2:30 बजे बाजार जाते समय मोहल्ले के दो युवकों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और शराब पीने के लिए पैसे मांगे मना करने पर दोनों ने गाली-गलौज करते हुए डंडों से हमला कर दिया और उनका मोबाइल तोड़ दिया उनके गंभीर चोटें आई व पैर में फ्रैक्चर हो गया पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...