जामताड़ा, फरवरी 6 -- सेवानिवृत्त सिविल सर्जन व उपाधीक्षक को दी गई भावभीनी विदाई जामताड़ा,प्रतिनिधि। सिविल सर्जन डॉ आनंद मोहन सोरेन एवं सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ दिनेश चंद्र मुंशी के सेवानिवृत्ति के अवसर पर विगत बुधवार की देर रात को परिसदन सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उपायुक्त रवि आनंद, पुलिस अधीक्षक राज कुमार मेहता सहित जिले के कई वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। मौके पर उपायुक्त ने सेवानिवृत्त सिविल सर्जन एवं उपाधीक्षक को शॉल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि दोनों चिकित्सकों का सेवाकाल दीर्घ, अनुकरणीय एवं पूर्णतः समर्पित रहा है। जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने में उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने दोनों अधिकारियों के आगामी जीवन के लिए स्वस्थ, सुखमय एवं शांतिपूर्ण पारिवारिक जीवन की ...