जामताड़ा, फरवरी 1 -- सेवानिवृत्त संकुल साधन सेवी को दी गई भावभीनी विदाई नाला, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र स्थित संकुल संसाधन केंद्र, उत्क्रमित उच्च विद्यालय सुन्दरपुर के संकुल साधन सेवी रासबिहारी झा के सेवानिवृत्ति पर रविवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि सह प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मिलन कुमार घोष ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में सेवानिवृत्त संकुल साधन सेवी रासबिहारी झा को भावभीनी विदाई दी गई। उनके कार्यकाल, सराहनीय कार्य एवं सक्रियता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान बीपीओ, सीआरपी, बीआरसी कर्मी तथा संकुल संसाधन केन्द्र, उत्क्रमित उच्च विद्यालय सुन्दरपुर के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के द्वारा सेवानिवृत्त संकुल साधन सेवी रासबिहारी झा को माला पहनाकर कर एवं अंगवस्त्र, कई प्रकार के उपह...