बिहारशरीफ, जनवरी 16 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा के विशेष निदेशक सचिन्द्र कुमार ने डीईओ आनंद विजय को पत्र भेजा है। कहा है कि नूरसराय प्रखंड के लोहड़ी स्थित चन्द्रशेखर संस्कृत प्राथमिक सह मध्य विद्यालय के सेवानिवृत प्रभारी प्रचार्य शिवाकांत पांडेय का बकाया वेतन भुगतान लंबित रखने की शिकायत मिली है। पत्र में कहा गया है कि बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड द्वारा आदेश जारी होने के बावजूद भी बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया है। निदेशक ने डीईओ से मामलें से संबंधित साक्ष्य समेत स्पष्ट रिपोर्ट उपलब्ध कराने का आदेश दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.