भागलपुर, नवम्बर 22 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता थाना क्षेत्र के मुंशीपट्टी में शुक्रवार को एक सेवानिवृत्त शिक्षक ने अपने भतीजे पर जमीनी विवाद को लेकर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। बताया कि दो दिन पहले दियारा में खेत पर गोली मारने की धमकी दी थी। वहीं दूसरे पक्ष की एक महिला ने पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए गोली चलाने के आरोप को झूठा बताया। खेत को लेकर विवाद चलने की बात कहते बराबर जान मारने की धमकी देने और शराब पीकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस दोनों पक्ष से दिए आवेदन की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...