पूर्णिया, मई 1 -- हरदा, एक संवाददाता। पार्वती मंडल उच्च माध्यमिक विद्यालय हरदा के प्रांगण में शिक्षक प्रियतम कुमार की सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यपक शमीम अख्तर, पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक विनोद कुमार, विवेक कुमार, विकास कुमार, पूर्णिमा, निशा कुमारी, छाया कुमारी, अशोक कुमार आदि ने अंगवस्त्र, गुलदस्ता गीता आदि से सम्मानित किया गया। सभी शिक्षकों ने सेवानिवृत्ति शिक्षक की लंबी उम्र की कामना की। विदाई के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं के आंखें नम हो गई। मौके पर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. अमरेन्द्र कुमार यादव, सुरेन्द्र कुमार महतो, मो. अलवी, शंभू शरण, विभा कुमारी, सुनील कुमार झा, सूरज कुमार, मुखिया प्रतिनिधि मनीष कुमार भारती आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.