आदित्यपुर, फरवरी 10 -- चांडिल में बंद घर से आभूषण समेत 6 लाख की चोरी चांडिल, संवाददाता। चांडिल थाना क्षेत्र के सिंहभूम कॉलेज चांडिल मोड़ के पास सेवानिवृत्त शिक्षक रीता रानी कुंडू के बंद घर में चोरी हो गयी। चोर ताला तोड़ आभूषण व नगद समेत करीब 6 लाख की संपत्ति ले गये। इस संबंध में रीता रानी कुंडू ने चांडिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जानकारी के मुताबिक रीता रानी कुंडू करीब तीन माह पहले अपनी बेटी के घर कोलकाता गई हुई थीं। तीन माह के बाद जब चांडिल अपने घर आईं तो देखा कि घर और अलमीरा का ताला टूटा हुआ है। घर का सामान बिखरा पड़ा है। घर में रखे आभूषण, नकद 25 हजार, पीतल एवं कांसा के बर्तन, इनवर्टर की बैट्री, बिजली का तार आदि चोर ले गये हैं। घर में तोड़फोड़ भी की गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन की। इस संबंध में थाना प...