चाईबासा, जनवरी 5 -- चाईबासा। स्थानीय डीपीएस स्थित जेपी ऑडिटोरियम में सोमवार को शिक्षा सेवा एवं संस्कारों के पर्याय राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक किशोर कुमार प्रसाद का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी उपस्थित रही। इस मौके पर सांसद ने सेवानिवृत्त शिक्षक किशोर कुमार प्रसाद को फूलों का गुलदस्ता एवं डायरी देकर सम्मानित किया। इसके पश्चात विदाई सह सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए सांसद जोबा माझी ने कहा शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते हैं। एक शिक्षक पूरी उम्र बच्चों में ज्ञान बांटते रहते है। उन्होंने शिक्षक किशोर प्रसाद के शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा राष्ट्रपति पुरस्कार हासिल करना कोई आसान काम नहीं होता हैं। किशोर प्रसाद को ...