रांची, सितम्बर 10 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में बुधवार को शिक्षक दिवस समारोह- गुरुवंदन पर्व का आयोजन किया गया। इसमें प्रभारी कुलपति डॉ धरमेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि रांची विश्वविद्यालय अपने सेवानिवृत्त शिक्षकों को याद कर सम्मानित करता है, यह गौरवशाली परंपरा दिल को छूने वाली है। उन्होंने कहा कि गुरु कभी भी अपने रिश्तों को नहीं भूलता। उन्होंने सेवानिवृत्त शिक्षकों से आग्रह किया कि कम से कम एक विषय का अध्यापन कार्य रांची विश्वविद्यालय में अवश्य करें। इसके लिए आवागमन की सुविधा भी विश्वविद्यालय उपलब्ध कराएगा। कुलपति ने अपने गुरु डॉ मिथिलेश कुमार सिंह को भी याद किया। समारोह में कुलपति ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को शॉल और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। जिसमें अर्थशास्त्र विभाग की डॉ वंदना, भूगोल विभाग के डॉ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.