पाकुड़, दिसम्बर 3 -- समाहरणालय सभागार में बुधवार को उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में नवम्बर माह में सेवानिवृत्त हुए जिले के तीन शिक्षकों को शॉल ओढ़ाकर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया। सम्मान प्रदान करने में उपायुक्त के साथ अनुमंडल पदाधिकारी तथा जिला शिक्षा अधीक्षक उपस्थित रहे। सम्मानित शिक्षकों के नाम- मो. बदरूल हक, मध्य विद्यालय बेलडांगा, कर्मेला किस्कू, उच्च मध्य विद्यालय मधुबन एवं रविन्द्र मरांडी, मध्य विद्यालय तलवा। इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि शिक्षक समाज का ज्ञानदीप होते हैं। आप सभी ने लम्बे समय तक पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ जिले के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की। आपका योगदान अमूल्य है, और आज का यह सम्मान आपके प्रति हमारी कृतज्ञता क...