प्रयागराज, मार्च 31 -- झूंसी, हिन्दुस्तान संवाद। त्रिवेणीपुरम स्थित एक सेवानिवृत्त वन दरोगा के घर से रविवार रात लाखों का जेवर और नकदी समेट ले गए। घर के ही एक हिस्से में पूरा परिवार सोता रहा लेकिन उसे इसकी भनक तक नहीं लगी। वन दरोगा पद से सेवानिवृत्त हुए दिनेश कुमार दुबे झूंसी के त्रिवेणीपुरम सरस्वती सेक्टर में किराए पर परिवार के साथ रहते हैं। रविवार की रात वह परिवार के साथ एक कमरे में खाना पीना खाकर सो रहे थे। रात में चोर दूसरे कमरे की खिड़की की जाली तोड़कर उसमें दाखिल हो गए। अंदर पूरे कमरे को इत्मिनान से खंगाला, अलमारी में रखी दो लाख की नकदी सहित दो सोने की चेन, 25 चांदी के सिक्के, ब्रेसलेट, मोबाइल, पैन, आधार, रजिस्ट्री के पेपर सहित अन्य सामान उठा ले गए। सोमवार की सुबह उठने पर परिजनों को घर में चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस के साथ आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.