रांची, फरवरी 18 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। पूर्व जिला परिषद सदस्य जयराम महली के नेतृत्व में बुधवार को जोन्हा के गुड़ीडीह वन विश्रामागार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें वन विभाग के सेवानिवृत्त एपीसीसीएफ वाईके दास को बुके, अंगवस्त्र और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। जयराम महली ने कहा कि वाईके दास ने डीएफओ रहते हुए विभागीय कार्यों के साथ सामाजिक दायित्वों का भी ईमानदारी से निर्वहन किया और जंगली जानवरों के हमले में घायल दर्जनों ग्रामीणों की जान बचाई। वाईके दास ने ग्रामीणों के इस स्नेह के प्रति आभार प्रकट किया। मौके पर मुखिया विजय उरांव, बुधराम बेदिया, इन्द्रनाथ महली, अरुण कुमार बेदिया, रणजीत लोहरा, हरिपद भोगता, शंकरा बेदिया, सुमन, दिनेश, एतवा, कमलनाथ, फॉरेस्टर नितिन गुप्ता, कृष्णा महतो आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.