पटना, दिसम्बर 31 -- दानापुर रेल मंडल से सेवानिवृत्त हुए 46 रेलकर्मियों को साल के अंतिम दिन मंडल कार्यालय में आयोजित समारोह में समापक भुगतान एवं विदाई दी गई। मंडल रेल प्रबंधक विनोद कुमार ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अंगवस्त्र एवं समापक भुगतान दस्तावेज देकर सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी। उन्होंने कहा कि अपने समापक भुगतान की राशि को असुरक्षित जगहों पर निवेश नहीं करें। सेवानिवृत्त होने वाले रेल कर्मियों को एक्युप्रेशर, होमियोपैथ एवं आयुर्वेदिक डॉक्टरों द्वारा स्वस्थ तथा दीर्घायु जीवन जीने के तरीके को विस्तारपूर्वक बताया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी अतुल कुमार ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...