लातेहार, मार्च 23 -- बेतला, प्रतिनिधि। रेंजर शंकर पासवान की सेवानिवृत्ति के ढाई माह से अधिक दिन बीत जाने के बाद भी उनके नेमप्लेट को अबतक नहीं हटाया जा सका है। इससे लोगों में रेंजर को लेकर अब भी भ्रम की स्थिति बनी रहती है। मालूम हो कि गत 31 जनवरी को रेंजर शंकर पासवान की सेवानिवृत्ति के बाद राज्य पीसीसीएफ ने अपने कार्यालय से निर्गत पत्रांक 19 दिनांक 19/02/2025 के द्वारा गारू पूर्वी रेंज के रेंजर उमेश कुमार दूबे को बेतला रेंज का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है। उक्त आदेश के आलोक में उमेश कुमार दूबे ने बेतला रेंज का पदभार भी ग्रहण कर लिया है। पर इसके बावजूद सेवानिवृत्त रेंजर के नेमप्लेट को अबतक नहीं हटाया जाना लोगों में चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि इसबारे में वनपाल सह कॉम्प्लेक्स प्रभारी शशांक शेखर पांडेय ने विभाग से दिशा-निर्देश मिलने के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.