चतरा, दिसम्बर 8 -- प्रतापपुर, निज प्रतिनिधि । प्रतापपुर थाना क्षेत्र के रबदा गांव के भूतपूर्व थाना प्रभारी शेरजहां खान की पत्नी का निधन हो गया। उन्हें रबदा कब्रिस्तान में सुपूर्द खाक। प्रखण्ड मुख्यालय स्थित मदरसा दारुल उलूम फैजाने गरीब नवाज, प्रतापपुर के सेक्रेटरी खुर्शीद अहमद की मां सलमा खातून 74 का शनिवार देर रात निधन हो गया। वे सदर थाना चतरा के अवकाश प्राप्त थाना प्रभारी स्व. शेरजहां खान की धर्मपत्नी थीं। उनके निधन की खबर से प्रतापपुर व आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर फैल गई। रविवार को शाम रबदा क़ब्रिस्तान में सुपूर्द खाक कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...