चित्रकूट, मार्च 31 -- चित्रकूट। संवाददाता केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने धर्मनगरी चित्रकूट के रहने वाले सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक सीबी सिंह को केंद्रीय निगरानी समिति का जिला कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। अमर शहीद वीरांगना अवंती बाई लोधी उत्थान समिति की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। उनको मंत्रालय की ओर से समिति के सदस्य रविंद्र प्रधान ने नियुक्ति पत्र भेजा है। अपेक्षा की है कि वह निर्धन, कमजोर, बेसहारों की मदद कर उन्हें न्याय दिलाने का काम करेंगे। स्वागत कार्यक्रम में सभासद शंकर प्रसाद यादव, जिलाध्यक्ष जागेश्वर राजपूत, हजारी राजपूत, ईश्वरी राजपूत, देवीदयाल, दिनेश राजपूत, शंकर दयाल राजपूत, जानकीशरण आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.