मुजफ्फर नगर, फरवरी 20 -- सेवानिवृत बैंक कर्मचारी से पेंशन के नाम पर साइबर ठगों ने 5.60 लाख रुपए हड़प लिए। साइबर ठगों ने उन्हें पेंशन विभाग से बताकर फोन करने के पश्चात लिंक भेजा था। लिंक खोलते ही उनका मोबाइल हैक हो गया। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पटेलनगर निवासी प्रमोद कुमार पीएनबी से सेवानिवृत कर्मचारी है। उनका मोबाइल नम्बर बैंक में संचालित खाते से जुडा हुआ है। उनके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया। उसने बताया कि वह पंजाब नेशनल बैंक के पेंशन विभाग से बोल रहा है। उसके बाद उन्हें बैंक से पेंशन कार्ड जारी होना बताया गया। कुछ समय पश्चात उनके मोबाइल पर एक लिंक भेजा गया। लिंक खोलते ही उनका मोबाइल हैक हो गया। उसके बाद उनके बैंक खाते से दो बार में 3.97 लाख रुपए निकाल लिए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.