अलीगढ़, सितम्बर 1 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। गांधीपार्क थाना क्षेत्र के आंबेडकर नगर में सोमवार को सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी के बेटे का शव घर में पड़ा मिला। शव कई दिन पुराना था। दुर्गंध आने पर पड़ोसियों को शक हुआ। दंपति के बीच विवाद होने पर पत्नी दस दिन पहले तायके चली गई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मूलरुप से गोधा थाना क्षेत्र के गांव छलेसर निवासी श्याम सुंदरलाल बैंक से सेवानिवृत्त हैं। उनका बिजेन्द्र कुमार (45) आंबेडकर नगर में मकान बनाकर परिवार संग रह रहा था। पुलिस के अनुसार वह नशे का आदी था। दस दिन पहले दंपति के बीच विवाद हो गया। तभी पत्नी बेटी को लेकर अपने मायके जलेसर एटा चली गई। बिजेन्द्र घर पर अकेला था। इसी बीच उसकी मौत हो गई। सोमवार को घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों को शक हुआ। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.