रांची, जनवरी 31 -- इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को सेवानिवृत्त बीपीआरओ रईस मलिक और पंचायत सचिव जनार्दन राम तिवारी के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान दोनों कर्मियों को शॉल ओढ़ाकर और उपहार भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपप्रमुख परवेज आलम, कृषि पदाधिकारी हेमंत एक्का, कल्याण पदाधिकारी रोशन सुधाकर कुजूर, पंचायत सचिव सुधीर राम तिवारी, जेई शैम्पू प्रसाद, एई मेरी प्रतिभा टुडू और हाजी मोईन सहित दर्जनों अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...